Post

V
Gazipur•21 days ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंजनी सिंह गिरफ्तार गहमर पुलिस ने भदौरा बॉर्डर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंजनी सिंह गिरफ्तार गहमर पुलिस ने भदौरा बॉर्डर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंजनी सिंह गिरफ्तार गहमर पुलिस ने भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, आरोपी के विरुद्ध विभिन्न मुकदमे दर्ज गाजीपुर, 9 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 8 अक्टूबर को भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ भदौरा बॉर्डर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 190/2026, धारा 2(b)(1) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त अंजनी सिंह को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंजनी सिंह (50 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय ललिता सिंह, निवासी ग्राम गहमर, पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध गहमर थाने में वर्ष 1995, 1996, 2001, 2025 और 2026 से संबंधित विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), एससी/एसटी एक्ट तथा गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। गहमर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1600 likes
0 comments1 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts