Post

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: बंधुआकला में पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल,

सुल्तानपुर ब्रेकिंग: बंधुआकला में पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार *सुल्तानपुर।* दिनांक 10/11 अक्टूबर की मध्य रात्रि को थाना बंधुआकला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गोकशी करने जा रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो *हसनगंज से बीबीपुर मार्ग* के किनारे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिसकी पहचान *फिरोज पुत्र सागर* के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध पहले से ही थाना कुड़वार में गोकशी का मुकदमा पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए हसनगंज ले जाया गया। दूसरे अभियुक्त *अमजद अली* को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। *बरामदगी —* दोनों अभियुक्तों के पास से मौके पर *02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण (बोरी, धारदार छापड़ आदि)* बरामद हुए हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

1500 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts