Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 11 hours ago

एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की ली सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण

एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की ली सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण
एसपी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड की ली सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण पुलिसकर्मियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के दिए निर्देश, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न कार्यालयों के कार्यों की जांच की गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड कराई।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल 112 (यूपी-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने डायल 112 कंट्रोल रूम, जीडी और जीपी स्टोर सहित पुलिस लाइन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इसके बाद आयोजित साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के रखरखाव, कार्यप्रणाली में सुधार तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
94 likes
938 views0 comments0 shares