पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,100 मीटर तक डिवाइडर तोड़कर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,100 मीटर तक डिवाइडर तोड़कर नीचे उतरा ट्रेलर क्षतिग्रस्त केबिन में जिंदगी और मौत से जूझता रहा चालक, एक घंटे की मशक्कत के बाद काटकर निकाला गया सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर करीब 100 मीटर तक डिवाइडर तोड़ता हुआ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरा, जिससे ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक केबिन में फंस गया और क्षतिग्रस्त केबिन में जिंदगी और मौत से जूझता रहा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए CHC भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है !!