Post

Nitish Kumar
Gorakhpur•27 minutes ago

पूर्व विधायक स्व. जगदीश लाल श्रीवास्तव की दसवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, संघर्ष और ईमानदारी को किया याद

पूर्व विधायक स्व. जगदीश लाल श्रीवास्तव की दसवीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, संघर्ष और ईमानदारी को किया याद

गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. जगदीश लाल श्रीवास्तव की दसवीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सामाजिक एवं ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता अरविंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. जगदीश लाल श्रीवास्तव गांधी, लोहिया और जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रेरित थे। उन्होंने संघर्ष का कठिन रास्ता चुनकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं में समाजवादी विचारधारा का संचार किया। विधायक रहते हुए उन्होंने नैतिकता और ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि जगदीश लाल जी राजनीति को पूर्णकालिक धर्म और धर्म को अल्पकालिक राजनीति मानते थे। उन्होंने अपने संबोधन में देवब्रत मजुमदार, सत्यदेव त्रिपाठी, बृजभूषण तिवारी, मोहन सिंह, रवीन्द्र सिंह, हर्षवर्धन, रमाकांत पांडेय, देवी प्रसाद त्रिपाठी, चंचल सिंह, मुख्तार अनीस, राजमणि पांडेय, राम सिंह, सुभाष त्रिपाठी, विश्वकर्मा द्विवेदी, शीतल पांडेय, राधेश्याम सिंह और दिनेश शाही सहित उस दौर के संघर्षशील छात्र नेताओं को भी याद किया। कार्यक्रम में गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता स्व. जगदीश लाल के परम सहयोगी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने की। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, राजनीतिक शुचिता और ईमानदारी को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष और विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

0 likes
0 comments0 shares