Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•5 days ago

बटुक भैरव मंदिर असौजी में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बटुक भैरव मंदिर असौजी में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बटुक भैरव मंदिर असौजी में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार को निरंतर हो रहा धार्मिक आयोजन, डॉ. जय हिंद मौर्य के नेतृत्व में संपन्न होता है कार्यक्रम सिकरीगंज, गोरखपुर। सि करीगंज थाना क्षेत्र के असौजी गांव स्थित बाबा बटुक भैरव मंदिर में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन-पूजन एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। वर्ष 2016 से प्रत्येक रविवार को निरंतर आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा बटुक भैरव के दर्शन किए और विधि-विधान से हवन-पूजन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अर्जी लगाई। यह धार्मिक आयोजन शुभम हॉस्पिटल, सिकरीगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जय हिंद मौर्य के नेतृत्व में प्रत्येक रविवार को संपन्न कराया जाता है। इस अवसर पर बेलघाट स्थित साई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सीबी,विश्वकर्मा ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा बटुक भैरव के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखीं और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की। वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिलती है। प्रत्येक रविवार को होने वाले इस आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचते हैं। श्रद्धालु बाबा बटुक भैरव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और सामूहिक भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने बाबा बटुक भैरव से सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की

100 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts