Gorakhpur∨

Post

Pradhan Pravasi
Gorakhpur•about 1 hour ago

*सिकरीगंज में बिछड़े पांच वर्षीय मासूम को पुलिस ने एक

*सिकरीगंज में बिछड़े पांच वर्षीय मासूम को पुलिस ने एक
*सिकरीगंज में बिछड़े पांच वर्षीय मासूम को पुलिस ने एक घंटे में खोज निकाला* *दवा लेने माता-पिता के साथ आया था बच्चा, खेलते-खेलते हुआ था लापता; सकुशल परिजनों को सौंपा* गोरखपुर। सिकरीगंज कस्बे में माता-पिता के साथ दवा लेने आया पांच वर्षीय मासूम खेलते-खेलते अचानक परिजनों से बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल सिकरीगंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सिकरीगंज थाने पर सूचना मिली कि एक पांच वर्षीय बालक अपने माता-पिता के साथ कस्बे में दवा लेने आया था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते अचानक परिजनों की नजरों से ओझल हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई। पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक घंटे के भीतर ही गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मासूम को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक ज्योति यादव, महिला कांस्टेबल गरिमा पाण्डेय, महिला कांस्टेबल पार्वती और कांस्टेबल विश्लेन्द्र यादव शामिल रहे।
103 likes
1,034 views0 comments0 shares