Sant Kabir Nagar•about 7 hours ago
डेढ़ करोड़ की लागत से भव्य बनेगा बाबा बैजूनाथ मंदिर, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने किया भूमि पूजन, मंदिर के पुनर्निर्माण से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
धनघटा, संत कबीर नगर। बांसगांव संदेश। धनघटा तहसील क्षेत्र के बंसवारी गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा बैजूनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शनिवार को विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने भूमि पूजन किया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
मंदिर का पुनर्निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कराया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए विधायक गणेश चंद्र चौहान की ओर से पहले ही 11 लाख रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। शेष धनराशि बाबा बैजनाथ सेवा ट्रस्ट, क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालुओं के सहयोग से जुटाई जाएगी। मंदिर की नींव की खुदाई तैयार नक्शे के अनुसार पहले ही पूरी कराई जा चुकी है।
भूमि पूजन में बनारस से आए विद्वान धर्माचार्यों तथा पंडित बद्रीनाथ शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर
99 likes
986 views0 comments0 shares