Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•12 minutes ago

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनतेरस को लेकर बेलघाट पुलिस अलर्ट, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सराफा दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश, थाना प्रभारी ने व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा बेलघाट/गोरखपुर। धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार को देखते हुए बेलघाट पुलिस ने बाजार और कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ बेलघाट चौराहे से लेकर कस्बे की विभिन्न दुकानों का एक-एक कर जायजा लिया और व्यापारियों एवं दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने विशेष रूप से सराफा दुकानदारों को अपनी दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्पष्ट तस्वीर और सही जानकारी मिल सके। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए अपनी दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, चोरी, लूट या अन्य अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी घटना से निपटा जा सके। पुलिस टीम ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाने की अपील की। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास देखने को मिला।

0 likes
0 comments0 shares