Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 1 hour ago

तुर्किये में गोरखपुर की बेटी सेजल का डंका! 92.5 किलो वजन उठाकर जीता एशियन सिल्वर, सम्मान में समाज ने किया भव्य अभिनंदन

#SejalGupta#Gorakhpur#AsianBenchPressChampionship2026#SilverMedal#GorakhpurNews
तुर्किये में गोरखपुर की बेटी सेजल का डंका! 92.5 किलो वजन उठाकर जीता एशियन सिल्वर, सम्मान में समाज ने किया भव्य अभिनंदन
गोरखपुर, बांसगांव संदेश। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गोरखपुर की बेटी सेजल गुप्ता ने अपनी ताकत, प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए देश का मान बढ़ाया है। तुर्किये के इस्तांबुल में आयोजित एशियन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 में सेजल ने 63 किलोग्राम सीनियर क्लासिक वर्ग में 92.5 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 87.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत चुकी सेजल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर 22 नवंबर 2026 को आईबी एकेडमी, कृष्णानगर, जटेपुर, गोरखपुर में अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य समाज, महानगर गोरखपुर की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने सेजल को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों का भी माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अध्यक्ष नाथूराम गुप्ता, पूर्व महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सुदामा गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, शंभूनाथ गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, जवाहरलाल मद्धेशिया, विजय कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार मद्धेशिया, शिव शंकर गुप्ता, मंजीत कुमार, भरत गुप्ता, मीरा गुप्ता, धीरज कुमार मद्धेशिया एवं आकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सेजल ने जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि बेटियां मेहनत और संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का परचम लहरा सकती हैं। सेजल की सफलता से गोरखपुर ही नहीं, पूरे समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। #SejalGupta #Gorakhpur #AsianBenchPressChampionship2026 #SilverMedal #GorakhpurNews #BansgaonSandesh #WomenPower #IndiaPride
103 likes
1,033 views0 comments0 shares