Gazipur•23 minutes ago
पिता की मौत के बाद पुत्रों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी: स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिह्न देकर दी विदाई

स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिह्न देकर दी विदाई
गाजीपुर, 24 नवंबर। जनपद गाजीपुर में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण होने के उपरांत मंगलवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने स्थानांतरित अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए कार्यस्थल के लिए विदा किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय का स्थानांतरण जनपद फतेहगढ़ तथा क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर/मीडिया/महिला थाना एवं एएचटी अनिंद्य विक्रम सिंह का स्थानांतरण जनपद बहराइच के लिए हुआ है। स्थानांतरण के उपरांत आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारियों ने स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके आगामी कार्यकाल की सफलता की कामना की।
57 likes
571 views0 comments0 shares