Post

Nitish Kumar
Lucknow•3 days ago

लखनऊ में आखिर क्यों एक साथ खड़े हुए अधिकारी-कर्मचारी? सत्यनिष्ठा की शपथ के पीछे छिपा है भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प!

लखनऊ में आखिर क्यों एक साथ खड़े हुए अधिकारी-कर्मचारी? सत्यनिष्ठा की शपथ के पीछे छिपा है भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प!

लखनऊ। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और ईमानदारी को लेकर एक बार फिर बड़ा संदेश दिया गया है। केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय लखनऊ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा की शपथ ली। मंगलवार को अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने कार्मिकों को शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने रिश्वत न लेने, न देने, कानून का पालन करने और जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चल रहे इस सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता केवल एक सप्ताह का अभियान नहीं, बल्कि रोजमर्रा के कार्यों का हिस्सा होनी चाहिए। अब विभागीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और जनजागरूकता गतिविधियों के जरिए इस संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। #बांसगांव_संदेश #LucknowNews #VigilanceAwarenessWeek2026 #IntegrityPledge #CorruptionFreeIndia #CBC लखनऊ #UttarPradeshNews

0 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts