Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 12 hours ago

खजुरिया के रामानंद चन्द को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव

खजुरिया के रामानंद चन्द को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव

### रामानंद चन्द बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव, बांसगांव में खुशी की लहर बांसगांव संदेश | बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी एवं पूर्व जिला जज रामानंद चन्द को उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय का प्रमुख सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बांसगांव क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। रामानंद चन्द की नियुक्ति पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, नीतीश सिंह एडवोकेट सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी इस नियुक्ति से बांसगांव क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ा है और यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष मांधाता सिंह, मंत्री विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, नवल किशोर सिंह, सुखवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

57 likes
567 views0 comments0 shares