Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 1 month ago

जनता दर्शन में पहुंची फरियादिनी का आयुष्मान कार्ड बनवाने की जिलाधिकारी ने की पहल।

जनता दर्शन में पहुंची फरियादिनी का आयुष्मान कार्ड बनवाने की जिलाधिकारी ने की पहल। देवरिया, 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के जनता दर्शन में ग्राम I'm अनारी निवासिनी बबिता देवी पत्नी स्व० सरल अपनी समस्याओं को लेकर आईं। जिलाधिकारी ने उनकी आर्थिक व असहाय स्थिति को देखते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की पहल की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीम भेजकर फरियादिनी बबिता देवी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया, जिसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम आई और फरियादिनी से आधार कार्ड प्रस्तुत करने को कहा। आधार कार्ड फरियादिनी अपने साथ नहीं लाई थीं। उन्हें आधार कार्ड के साथ मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान मित्र के पास आकर कार्ड बनवाए जाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने आयुष्मान टीम को आधार प्रस्तुत करने पर तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए।
1,182 likes
812 views0 comments1 shares