Post

Tapan Kumar Bose
Lucknow•11 days ago

लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर रूट डायवर्जन लागू, IT चौराहा-निशातगंज समेत

लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर रूट डायवर्जन लागू, IT चौराहा-निशातगंज समेत

लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर रूट डायवर्जन लागू, IT चौराहा-निशातगंज समेत कई रास्ते बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर 19 अक्टूबर को होने वाले रिहर्सल और 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के चलते लखनऊ में रूट डायवर्जन जारी किया गया है। दोनों दिन दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आईटी चौराहा, निशातगंज, निरालानगर और छन्नीलाल चौराहा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 6 बजे से ही पुलिस लाइन के आसपास विशेष नो-पार्किंग जोन लागू कर दिया गया है। कहां-कहां रहेगा डायवर्जन - 1. निशातगंज से आईटी चौराहा:अतिथि इन होटल तिराहा (इंदिरा ओवरब्रिज ढाल) से सीधे वाहन नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक बाएं मुड़कर न्यू हैदराबाद (पुलिस लाइन के पीछे) से एनसीसी कार्यालय व बंधा रोड होकर निकलेगा। 2. छन्नीलाल से सेंट्रल बैंक तिराहा: सेंट्रल बैंक तिराहे से पुलिस लाइन अस्पताल गेट नंबर-5 और आईटी चौराहे की ओर आवागमन बंद रहेगा। वाहन बाएं इंदिरा ओवरब्रिज ढाल से निशातगंज या दाएं न्यू हैदराबाद, बंधा रोड होकर जाएंगे। 3. अयोध्या रोड व जीटीआई से आने वाली बसें: रोडवेज व सिटी बसें बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज व आईटी चौराहे की ओर नहीं जाएंगी। ये वाहन बादशाहनगर ओवरब्रिज से पेपर मिल तिराहा और सुशीला स्मृति वाटिका होकर गुजरेंगे। 4. सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु व डालीगंज पुल से आईटी चौराहा:आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर-5, अयोध्या रोड व निशातगंज की तरफ सामान्य वाहन नहीं जाएंगे। यह ट्रैफिक आईटी चौराहे से सीधे या बाएं निरालानगर, विवेकानंद ओवरब्रिज, कपूरथला व छन्नीलाल चौराहा होकर निकलेगा। 5. निरालानगर चौराहा नंबर-4 से:आईटी मोड़ की तरफ आवागमन बंद रहेगा। वाहन दाएं डालीगंज होकर जाएंगे। नो-पार्किंग जोन और छूट - सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आईटी चौराहा से रिजर्व पुलिस लाइन (अस्पताल) गेट नंबर-5 के मध्य कोई भी वाहन न तो चलेगा और न ही पार्क करने दिया जाएगा। यातायात डीसीपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों पर भी पूरी छूट रहेगी। यातायात संबंधी सहायता के लिए नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155पर संपर्क कर सकते हैं।

700 likes
0 comments2 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts