Post

Harishchand Soni
Gorakhpur•about 2 hours ago

सरदार सेना काली पूजा समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन

सरदार सेना काली पूजा समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन

सरदार सेना काली पूजा समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु बड़हलगंज। मां काली पूजा समारोह पुराना गोला मोहल्ला के अवसर पर सरदार सेना की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने मां काली का दर्शन-पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव के साथ भंडारे में सहयोग किया और प्रसाद वितरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर नगर पंचायत बड़हलगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, मायाशंकर शुक्ला, अस्मिता चंद, कमलेश पटेल, अंकित पटेल, महेश पटेल, सुरेश गौड़, सतीश पटेल, विपिन पटेल और अशोक मद्धेशिया सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सरदार सेना के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares