Gorakhpur•about 3 hours ago
*घघसरा गौशाला को मिला श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल का प्रशस्ति
*घघसरा गौशाला को मिला श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल का प्रशस्ति पत्र*
*घघसरा।* उत्तर प्रदेश शासन पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 में गौ संरक्षण, उत्तम प्रबंधन एवं पशु कल्याण में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर पंचायत घघसरा बाजार की गौशाला को श्रेष्ठ गौ आश्रय स्थल के रूप में चयनित किया गया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन प्रभाकर दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अमित नायक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
गौशाला में गोवंश की बेहतर देखभाल, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते यह सम्मान मिला है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
100 likes
1,002 views0 comments0 shares