Post

Dk Pandey
Gorakhpur•17 days ago

चित्रों के जरिए बालिकाओं को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्रों के जरिए बालिकाओं को दिया सुरक्षा और सम्मान का संदेश, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

घघसरा गोरखपुर। शासन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय पुण्डा, पाली में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से महिला सुरक्षा और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। प्रतियोगिता के जरिए बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

1201 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts