Post

Bhola Gaur
Gorakhpur•about 1 hour ago

महादेवा बाजार में बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

महादेवा बाजार में बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

महादेवा बाजार में बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप महादेवा बाजार, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। महादेवा बाजार के मुख्य मार्ग पर लगे बिजली के खंभे में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली के खंभे से आग की लपटें उठती देख बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद स्थानीय लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे नजर आए। मुख्य सड़क पर बिजली के खंभे में आग लगने से राहगीरों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल घटना का संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

0 likes
0 comments0 shares