Gorakhpur•38 minutes ago
स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, लोहे की रॉड और

स्कॉर्पियो ने कार में मारी टक्कर, लोहे की रॉड और डंडे से लैस युवकों ने दी जान से मारने की धमकी।
मदरिया ।
बारात समारोह में शामिल होने आए युवक की कार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और डंडे से जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गोला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गगहा थाना क्षेत्र के हहड़ाबार गांव निवासी विजय मौर्या के अनुसार, वह 21 नवंबर को अपने परिवार और परिचितों के साथ गोला बाजार में एक बारात समारोह में शामिल होने आया था। समारोह से लौटते समय उनकी कार में स्कॉर्पियो संख्या UP53DV0059 ने तेज गति से आकर टक्कर मार दी। पीड़ित के मुताबिक स्कॉर्पियो में संजीत मौर्या, उसका चाचा रंजीत मौर्या और तीन अन्य लोग सवार थे।
आरोप है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार लोगों ने कार का शीशा नीचे कर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। उनके हाथों में लोहे की रॉड और डंडे थे। घटना से भयभीत होकर पीड़ित और उसके साथ मौजूद लोग बिना विवाद किए वहां से चले गए।
विजय मौर्या ने पुलिस से संजीत मौर्या, रंजीत मौर्या समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस प्रकरण में गोला थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है और अग्रिम कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया है
65 likes
652 views0 comments0 shares