Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•about 14 hours ago

डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिएनिर्देश।

डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिएनिर्देश।

डीएम ने जिला निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश। अभिलेखों की सुरक्षा और बेहतर कार्य वातावरण के लिए निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प : डीएम। देवरिया 16 नवंबर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता जताते हुए वायरिंग, साफ-सफाई, पेंटिंग, खिड़कियों पर पर्दे आदि की व्यवस्था कराने तथा इसी कार्यालय में प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के बैठने के लिए कक्ष को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी को आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भी व्यवस्थित किया जाए तथा शौचालय एवं कर्मचारियों के बैठने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संबंधित अभिलेख सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रखे जा सकें। जिलाधिकारी ने कार्यालय को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्यालय एक महत्वपूर्ण कार्यालय है। इसे व्यवस्थित रखने से कार्यालय में कार्य करने के लिए सुखद एवं बेहतर वातावरण बनेगा, जिससे कार्यालय कर्मी भी पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कार्यालय में बैठकों आदि के लिए भी समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, एएसडीएम अखिलेश यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

94 likes
944 views0 comments0 shares