एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बैतालपुर क्रय केंद्र का किया किसान के के रूप में पंजीकरण।

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बैतालपुर क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, स्वयं किया किसान के रूप में पंजीकरण। धान खरीद की तैयारियों का लिया जायजा, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश। देवरिया, 4 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने बुधवार को बैतालपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के पंजीकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा पंजीकरण प्रक्रिया का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से पंजीकरण भी किया। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया की बारीकियों को समझते हुए केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करते हुए पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने धान खरीद की सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ कराने के भी निर्देश दिए।