Post

Dk Pandey
Gorakhpur•about 10 hours ago

दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से जगमगाया विकास

दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से जगमगाया विकास

दीपों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान से जगमगाया विकास एकेडमी, हर्षोल्लास के साथ मना दीपावली उत्सव घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। नगर पंचायत घघसरा बाजार स्थित विकास एकेडमी में शनिवार को दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की उमंग से जगमगा उठा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीपावली की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक विकास श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की प्रेरणा दी। साथ ही सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश भी दिया। उत्सव के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिवार ने भी बच्चों के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त विद्यालय परिवार की सहभागिता रही। સમગ્ર आयोजन उत्साह, उल्लास और दीपावली की खुशियों के बीच संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares