Post

सुल्तानपुर बल्दीराय में दुर्गा पूजा की धूम,पंडालों में पहुंचे समिति अध्यक्ष महेश...

सुल्तानपुर *बल्दीराय में दुर्गा पूजा की धूम,पंडालों में पहुंचे समिति अध्यक्ष महेश जायसवाल।कई पूजा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना,आयोजन समितियों से किया संवाद।* बल्दीराय तहसील क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। गांवों से लेकर बाजारों तक सजे दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति बल्दीराय के अध्यक्ष महेश जायसवाल ने पूरे सुखलाल पंडित,वलीपुर,बल्दीराय और पारा बाजार समेत कई स्थानों पर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।महेश जायसवाल ने विभिन्न पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों से मुलाकात की।उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों से संवाद कर पर्व के उल्लास और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली।दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।आकर्षक ढंग से सजे पंडाल,पूजा-अर्चना और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है।श्रद्धालु मां दुर्गा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

400 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts