Post

Rajkumar Raj
Gorakhpur•about 1 hour ago

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की है। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे की है। पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक महिला के बेटे और उसके साथी को निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार और चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम अगया निवासी सचिन चौधरी पुत्र संजय चौधरी और राज चौधरी पुत्र प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद चाकू को कब्जे में लेकर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी कर दी। इस मामले में थाना पिपराइच में मु0अ0सं0 632/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 118(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। चाकू की बरामदगी के बाद इसमें आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी गई है।

0 likes
0 comments0 shares