Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 11 hours ago

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से फिर एक हुए तीन बिछड़े दंपति, आपसी मतभेद भुलाकर खुशी-खुशी लौटे घर

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से फिर एक हुए तीन बिछड़े दंपति, आपसी मतभेद भुलाकर खुशी-खुशी लौटे घर
महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से फिर एक हुए तीन बिछड़े दंपति, आपसी मतभेद भुलाकर खुशी-खुशी लौटे घर गाजीपुर।पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्तों को बचाने के लिए गाजीपुर पुलिस की महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर लंबे समय से विवादित चल रहे तीन दंपतियों के बीच सुलह कराकर उन्हें फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति और खुशी से उनकी सकुशल विदाई कराई गई।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में 22 नवंबर को महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 28 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान काउंसलरों ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया।सुनवाई के दौरान काफी समय से विवादित चल रहे तीन मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी गिले-शिकवे दूर कराए गए। बिना किसी दबाव के दोनों पक्षों ने अपनी राजी-खुशी से साथ रहने की सहमति जताई, जिसके बाद उनकी सकुशल विदाई कराई गई। वहीं छह प्रकरणों में कुशलक्षेम की जानकारी लेने के बाद पत्रावलियां बंद कर दी गईं। सात मामलों में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई, जबकि चार प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने के कारण पत्रावली बंद कर दी गई। शेष मामलों में मध्यस्थता पूरी नहीं हो पाने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।इस सराहनीय कार्य में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी रोली सिंह, संध्या, सविता, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से तीन परिवारों में एक बार फिर खुशियां लौट आईं। आपसी समझ, संवाद और मध्यस्थता के जरिए टूटते रिश्तों को बचाने का यह प्रयास समाज में पारिवारिक सौहार्द और आपसी विश्वास बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है।
78 likes
784 views0 comments0 shares