Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•about 1 hour ago

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डॉ संजय निषाद के आवास पहुंचे हुआ स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन डॉ संजय निषाद के आवास पहुंचे हुआ स्वागत

चौरी चौरा गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के आवास पहुंचकर मुलाकात की जहां चौरीचौरा विधायक ई सरवन निषाद, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, अमित निषाद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहित भाजपा और निषाद पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares