Post

Anup singh
Deoria•44 minutes ago

पत्नी से विवाद के बाद किसान ने कीटनाशक पीया, मेडिकल

पत्नी से विवाद के बाद किसान ने कीटनाशक पीया, मेडिकल

पत्नी से विवाद के बाद किसान ने कीटनाशक पीया, मेडिकल कॉलेज में मौत रुद्रपुर (देवरिया)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के जसुई सोहसा गांव में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक किसान ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम रामनिवास (58) का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रामनिवास खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके तीन बेटे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से घटना से जुड़ी परिस्थितियों और अन्य आवश्यक पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी एकत्र कर रही है।रुद्रपुर देवरिया | बांसगांव संदेश

0 likes
0 comments0 shares