Deoria•1 day ago
राजस्व अभिलेखागार से चार पसली वर्षों की खतौनी गायक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
राजस्व अभिलेखागार से चार फसली वर्षों की खतौनी गायब, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
देवरिया, 19 नवंबर।
कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार में मौजा-भरौली बाजार अन्दर नगर, तप्पा देवरिया, परगना सलेमपुर मझौली की चार फसली वर्षों (1368, 1369, 1370 एवं 1371) की खतौनी उपलब्ध न होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर राजस्व अभिलेखागार के प्रभारी द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उपरोक्त संदर्भित फसली वर्ष का खतौनी अभिलेखागार में नहीं मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा जांच समिति गठित की गई। समिति द्वारा प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत की गई है। जाँच आख्या में खतौनी अभिलेखागार में उपलब्ध न होने की पुष्टि हुई, जिसे गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। यह एफआईआर राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट के प्रभारी की तहरीर पर स्थानीय कोतवाली देवरिया में दर्ज की गई है। संबंधित अभिलेखों के गायब होने के मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
84 likes
841 views0 comments0 shares