Gorakhpur∨

Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 8 hours ago

बांसगांव में इजराइल भेजने के नाम पर ठगी का आरोप! 70 बेरोजगारों से वसूले पैसे, पासपोर्ट भी रखे; दुबई में मजदूरी कराने का दावा

बांसगांव में इजराइल भेजने के नाम पर ठगी का आरोप! 70 बेरोजगारों से वसूले पैसे, पासपोर्ट भी रखे; दुबई में मजदूरी कराने का दावा
बांसगांव संदेश। बांसगांव थाना क्षेत्र में इजराइल भेजने के नाम पर करीब 70 बेरोजगार युवकों से कथित ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि विदेश भेजने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले गए और उनके पासपोर्ट भी अपने पास रख लिए गए। अब न तो उन्हें इजराइल भेजा जा रहा है और न ही उनकी रकम वापस की जा रही है। इसके चलते पीड़ित लगातार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। पीड़ित रणजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने थाने में शिकायत देकर अपनी पीड़ा बताई है। उनका आरोप है कि शिकायत किए करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का कहना है कि पैसे और पासपोर्ट फंसे होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। पीड़ितों ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें इजराइल में नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भेजने की बात कही गई थी, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों को दुबई में उतारकर वहां मजदूरी कराई जा रही थी। रणजीत सिंह का कहना है कि उन्होंने अन्य लोगों को इस तरह दुबई जाने से मना कर दिया था। इसके बाद से सभी लोगों के पासपोर्ट और विदेश जाने से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं फंसी हुई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि इस पूरे मामले के चलते उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पीड़ित न्याय और अपनी रकम व पासपोर्ट वापस मिलने की उम्मीद में पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। मामले में दूसरे पक्ष का बयान लेने का भी प्रयास किया जाएगा। उनका पक्ष और पुलिस का आधिकारिक बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
88 likes
883 views0 comments0 shares