Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 9 hours ago

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत,

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत,
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर; पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज जखनियां (गाजीपुर)। करंडा में रिश्तेदारी में जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। पत्नी का इलाज गाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, जखनियां क्षेत्र के सरायगोकुल गांव निवासी संजय वनवासी (46) पुत्र सिरपट वनवासी अपनी पत्नी देवंती देवी (42) और बेटे मिथिलेश (22) के साथ बाइक से करंडा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि संजय वनवासी की बेटी की शादी करंडा क्षेत्र में हुई है। उसी सिलसिले में वह अपने परिवार के साथ वहां जा रहे थे। इसी दौरान खालीसा रोड पर मुर्गी फार्म के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए गाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संजय वनवासी और उनके बेटे मिथिलेश की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जबकि देवंती देवी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान संजय वनवासी ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटे मिथिलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटी की ससुराल जाने के लिए निकला परिवार रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक घटना से सरायगोकुल गांव में शोक की लहर है। एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
75 likes
750 views0 comments0 shares