Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 9 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश गाजीपुर, 21 नवंबर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 607 प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इनमें से 58 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंपा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील सदर में सर्वाधिक 188 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में 91 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का समाधान किया गया। इसी प्रकार तहसील जमानियां में 85 प्रार्थना पत्रों में से आठ, मोहम्मदाबाद में 60 में से नौ, सेवराई में 53 में से चार तथा सैदपुर तहसील में प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की स्थलीय जांच कराते हुए उसका समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सभी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
89 likes
890 views0 comments0 shares