Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

वामा खेलोत्सव में गाजीपुर की अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो

वामा खेलोत्सव में गाजीपुर की अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो
वामा खेलोत्सव में गाजीपुर की अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण पदक पुलिस परिवार की बेटी ने प्रदेश स्तर पर बढ़ाया जनपद का मान, प्रथम स्थान हासिल कर रचा गौरव गाजीपुर। लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 में गाजीपुर की बेटी अंशिका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस परिवार में खुशी की लहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित वामा खेलोत्सव में प्रदेश के सभी जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों के पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर पुलिस लाइन के मुकेश शर्मा की पुत्री अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अंशिका की इस शानदार सफलता से गाजीपुर पुलिस विभाग और पुलिस परिवार का मान बढ़ा है। उनकी उपलब्धि पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अंशिका शर्मा की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि जनपद के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश स्तर पर गाजीपुर को गौरवान्वित किया है।
74 likes
738 views0 comments0 shares