Post

Rajkumar Raj
Gorakhpur•about 10 hours ago

सांस्कृतिक संध्या से पहले शहीदों के नाम जलाया गया एक दीप

गोरखनाथ मंदिर में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे भक्ति गीत सांस्कृतिक संध्या से पहले शहीदों के नाम जलाया गया एक दीप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों के चित्रों पर अर्पित की पुष्पांजलि *डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित* गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव की ओर से आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले शहीदों के सम्मान में ‘एक दिया शहीदों के नाम’ जलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित ओपन थिएटर में भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से वीर जवानों के बलिदान को याद किया गया।

0 likes
0 comments0 shares