Gorakhpur∨

Post

Anoj. Tiwari
Deoria•21 minutes ago

राजकीय बाल गृह में शिविर लगाकर बालकों के आधार कार्ड के लिए कराया गया पंजीकरण।

राजकीय बाल गृह में शिविर लगाकर बालकों के आधार कार्ड के लिए कराया गया पंजीकरण। देवरिया जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में जन सेवा केंद्र के सहयोग से राजकीय बाल गृह (बालक), देवरिया में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आवासित बालकों के आधार कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया गया। साथ ही पूर्व से बने आधार कार्डों में आवश्यक अपडेट की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी /अपर उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह ने बताया है कि इसका उद्देश्य बालकों को पहचान संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर के आयोजन में बाल गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा तथा उनके माध्यम से आधार संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
70 likes
696 views0 comments0 shares