Gazipur•about 2 hours ago
जमानियां के वृहद रोजगार मेले में 536 युवाओं को मिला

जमानियां के वृहद रोजगार मेले में 536 युवाओं को मिला नौकरी का ऑफर लेटर
1500 से अधिक युवाओं ने लिया प्रतिभाग, नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन
जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। रोजगार मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें चयनित 536 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, महाविद्यालय प्रबंधक लछिराम सिंह यादव, प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह, प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, प्रो. अरुण कुमार, संतोष पांडेय, अजय कुमार गुप्ता एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सरस्वती वंदना और हारमोनियम पर राग प्रस्तुति भी हुई।कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने अपने संबोधन में सरकार की रोजगारपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार आपके द्वार की तर्ज पर निरंतर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के संघर्ष और सफलता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के साथ-साथ जनपद से बाहर भी रोजगार की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए रोजगार मेलों के आयोजन की सराहना की।उन्होंने युवाओं से सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें जनपद में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी समय-समय पर मिलती रहे। साथ ही आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेशों में भर्ती के अवसर और करियर काउंसिलिंग जैसी विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने चयनित युवाओं को मंच पर ऑफर लेटर वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी और 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर से आयोजन को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
97 likes
965 views0 comments0 shares