Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•41 minutes ago

महिला थाना का अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

महिला थाना का अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
महिला थाना का अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना तथा थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रख-रखाव एवं उनके सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए।
72 likes
716 views0 comments0 shares