Post

Ved Pandey
Gazipur•1 day ago

अमारी स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस।

अमारी स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस।

अमारी स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों को निशुल्क ड्रेस व आईकार्ड वितरित कर बढ़ाया उत्साह दुल्लहपुर (गाजीपुर)। जखनियां ब्लॉक के अमारी स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में 14 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर केक काटकर किया गया। इस अवसर पर बच्चों को निशुल्क लोअर, टी-शर्ट एवं आईकार्ड वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए, जो आकर्षण का केंद्र रहे।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जखनियां ब्लॉक अध्यक्ष हरिन्द्र यादव ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के प्रति असीम प्रेम, स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में सत्येंद्र यादव, आलोक कुमार, दीपिका सिंह, पुष्पा यादव, नीतू देवी, कंचन देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साह और उमंग के बीच कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

0 likes
0 comments0 shares