Gorakhpur∨

Post

sarvesh dubey
Gorakhpur•about 8 hours ago

छत पर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा।

छत पर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा।
मदरिया । पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में छत पर अकेली खड़ी होकर बात कर रही महिला के साथ पड़ोस के युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपित युवक अपनी छत पर कूदकर भाग गया। घटना की शिकायत करने उसके घर पहुंचे पति-पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर की छत पर अकेली खड़ी होकर किसी से बात कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक अंगद यादव पुत्र गुदर यादव अचानक उसकी छत पर पहुंच गया और पीछे से उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित युवक अपनी छत पर कूदकर भाग गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को फोन पर दी। इसके बाद दोनों आरोपित के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वहां अंगद यादव की बहन दुर्गी, मुगनी तथा उसके माता-पिता ने महिला और उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों पर जान-माल की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने अंगद यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
97 likes
972 views0 comments0 shares