Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 8 hours ago

दुल्लहपुर पुलिस ने वारंटी वीरेंद्र गोंड को घर से किया गिरफ्तार

दुल्लहपुर पुलिस ने वारंटी वीरेंद्र गोंड को घर से किया गिरफ्तार
दुल्लहपुर पुलिस ने वारंटी वीरेंद्र गोंड को घर से किया गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर पुलिस कर रही अग्रिम विधिक कार्रवाई जखनियां (गाजीपुर)। बांसगांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक रुस्तम हुसैन अपनी हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मटुकपुर गांव में दबिश दी। जहां से न्यायालय से संबंधित फौजदारी मुकदमा संख्या 469/2011, धारा 323 एवं 504 भारतीय दंड संहिता (भादवि) में जारी वारंट के अनुपालन में वीरेंद्र पुत्र रामअवध गोंड, निवासी ग्राम मटुकपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रुस्तम हुसैन एवं उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
86 likes
858 views0 comments0 shares