Post

Dhananjay Pandey
Gorakhpur•1 day ago

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बाल दिवस  हर्षोल्लास के साथ मना

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरी चौरा में शनिवार को बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, प्रतिभा और संस्कार ही मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. गीता दुबे ने कहा कि हर बच्चे में असीम संभावनाएं होती हैं। उनकी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर प्रोत्साहित करना जरूरी है। ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकाश ने शिक्षा के साथ खेलकूद, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्य रवि कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

0 likes
0 comments0 shares