Post

ADITYA KUMAR MISHRA
Deoria•about 14 hours ago

केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव…” छठ गीतों से गूंजे सिसवा बाजार और सबया के घाट

केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव…” छठ गीतों से गूंजे सिसवा बाजार और सबया के घाट

“केलवा के पात पर उगेलन सूरज देव…” छठ गीतों से गूंजे सिसवा बाजार और सबया के घाट व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य महराजगंज । बांसगांव संदेश। सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद एवं सबया क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की । छठ पर्व को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ा रहा । चारों तरफ छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही । महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से छठी मइया की आराधना की । सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी पर्व की रौनक बढ़ाई और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा । इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल अपने पति गिरिजेश जायसवाल के साथ छठ पूजन की । वहीं वार्ड नंबर 14 दिन दयाल उपाध्याय नगर के सभासद छब्बी लाल यादव ने छठ घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सुंदरता का विशेष ध्यान रखते हुए छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 68 वर्ष की उम्र में भी अटूट है छठी मइया के प्रति आस्था छठ घाट पर मौजूद 68 वर्षीय निर्मला देवी, निवासी सबया दक्षिण टोला ने अपनी आस्था और भावनाएं साझा करते हुए बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी छठ पर्व को लेकर उनका उत्साह और श्रद्धा कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि छठी मइया के प्रति मन में अटूट विश्वास है । हर वर्ष बड़े हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ व्रत एवं पूजन करती हूं । छठी मइया की कृपा और आशीर्वाद से परिवार में सुख-शांति बनी रहे, यही कामना करती हूं । निर्मला देवी की बातें यह दर्शाती हैं कि छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, परंपरा, संस्कार और पारिवारिक एकजुटता का प्रतीक है । व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य और छठी मइया से परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की । पूरे सिसवा बाजार और सबया क्षेत्र में छठी मइया के जयकारों और पारंपरिक गीतों के बीच आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला ।

0 likes
0 comments0 shares