Post

विहिप ने किया प्रखंड जयसिंहपुर मे दुर्गाष्टमी का आयोजन विश्व हिंदू परिषद

विहिप ने किया प्रखंड जयसिंहपुर मे दुर्गाष्टमी का आयोजन विश्व हिंदू परिषद

विहिप ने किया प्रखंड जयसिंहपुर मे दुर्गाष्टमी का आयोजन विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आज शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ नारायण पुर के दुर्गा मंदिर मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विहिप के जिला सह संयोजिका गीता जी ने कहा कि दुर्गाष्टमी शक्ति की उपासना का पर्व है। यह पर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है। संगठन द्वारा समाज में सनातन संस्कृति और हिंदू मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अशोक जी , प्रखंड मन्त्री आलोक जी सहित मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहने व कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

600 likes
0 comments0 shares
ℹJoin Next Update

Login to like, comment, and create posts