Post

Ved Pandey
Gazipur•about 7 hours ago

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार तिलवां मोड़ से रेवतीपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजने की कार्रवाई गाजीपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को रेवतीपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तिलवां मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान थाना रेवतीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 105/26, धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक यादव (28) पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को तिलवां मोड़ से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares