बैजनाथपुर में सिकंदर चौहान और बलई चौहान के नेतृत्व में दिखी सराहनीय व्यवस्था

संत कबीर नगर। ग्राम सभा बैजनाथपुर में छठ महापर्व के अवसर पर आकर्षक एवं मनमोहक छठ घाट देखने को मिला। यहां भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सिकंदर चौहान उर्फ बलई चौहान के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय स्टॉल की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही घाट पर आकर्षक सजावट, बैठने की समुचित व्यवस्था, लाइटिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया। इन व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में काफी सहूलियत मिली। इस अवसर पर सिकंदर चौहान ने सभी व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा करना उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगी। वे भविष्य में भी समाज के बीच रहकर जनहित, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण से जुड़े नेक एवं पुनीत कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि समाज के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।