Gorakhpur∨

Post

Ved Pandey
Gazipur•about 2 hours ago

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की तिथि बदली,

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की तिथि बदली,
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की तिथि बदली, अब 14 दिसंबर को छुट्टी शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जारी किए निर्देश, 24 नवंबर के स्थान पर 14 दिसंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में परिवर्तन कर दिया है। अब 24 नवंबर 2026 के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन किया गया है। शासन के पूर्व आदेश के तहत श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।उन्होंने बताया कि शासन के 12 नवंबर 2026 के नए आदेश के अनुसार अवकाश की तिथि में परिवर्तन करते हुए अब 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।जिलाधिकारी ने इस संबंध में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित आदेश के अनुसार सामान्य प्रशासन अनुभाग की 17 नवंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा, जबकि उसमें उल्लिखित अन्य सभी अवकाश एवं प्रावधान पूर्ववत प्रभावी रहेंगे।
106 likes
1,055 views0 comments0 shares