Post

NEXT UPDATE
Gorakhpur•about 12 hours ago

दिग्विजयनगर वार्ड 16 में मानक विहीन नाला निर्माण, पार्षद की शिकायत पर तुड़वाया स्लैब

दिग्विजयनगर वार्ड 16 में मानक विहीन नाला निर्माण, पार्षद की शिकायत पर तुड़वाया स्लैब

गोरखपुर। बांसगांव संदेश। नगर निगम के निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला दिग्विजयनगर वार्ड संख्या 16 में सामने आया है। यहां जल निकासी योजना के तहत बन रहे आरसीसी नाले और स्लैब का निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा था। स्लैब में पानी निकासी के लिए होल नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर बह रहा था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पूर्व उपसभापति एवं भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता मुरलीधर ने निर्माण कार्य की जांच की तो निर्धारित चार इंच के बजाय ढाई इंच का स्लैब बनाया जाना पाया गया। इसके अलावा नाले की दीवार में सरिया की दूरी भी छह इंच से अधिक मिली। निर्माण में खामियां मिलने पर अवर अभियंता ने संबंधित ठेकेदार को मानक के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जेई की मौजूदगी में मानक विहीन स्लैब को मौके पर ही तुड़वा दिया गया।

0 likes
0 comments0 shares