Gorakhpur•about 13 hours ago
फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का दौरा, संगठन मजबूती पर दिया जोर

महाराजगंज। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों के बीच अपनी बात रखी।
मंत्री संजय निषाद ने पार्टी के उद्देश्यों और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी के विस्तार पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान निषाद पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
67 likes
673 views0 comments0 shares