Gorakhpur∨

Post

Kailash Bihari
Sonbhadra•about 5 hours ago

वनाधिकार के तहत जमीन का पट्टा दिलाने की मांग

वनाधिकार के तहत जमीन का पट्टा दिलाने की मांग
वनाधिकार के तहत जमीन का पट्टा दिलाने की मांग, दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन सोनभद्र। चोपन ब्लॉक की बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला छुहिया, बउली और डाला बाड़ी के ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर वनाधिकार कानून के तहत भूमि पर स्वामित्व और पट्टा दिलाने की मांग की। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी एवं बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उक्त टोलों में सैकड़ों गरीब किसान, मजदूर, आदिवासी एवं वनवासी परिवार पिछले 60 से 70 वर्षों से अपने परिवारों के साथ स्थायी रूप से रह रहे हैं। कई परिवार एक से दो बीघे तक जमीन पर खेती भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास 35 से 40 वर्षों से मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड मौजूद हैं, लेकिन रहने वाले मकान, झोपड़ी और खेती की जमीन के स्वामित्व संबंधी कागजात नहीं हैं। इसके चलते वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। ग्रामीण गणेश कोल, संजय भारती, राजनारायण, बंशी, कलावती, बुतवा देवी और चंदा देवी सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से मांग की कि वनाधिकार कानून के तहत उनके भूमि संबंधी दावों की जांच कर पात्र परिवारों को भूमि का अधिकार और पट्टा दिलाया जाए, ताकि गरीब आदिवासी परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
101 likes
1,013 views0 comments0 shares