Gazipur•about 11 hours ago
मां के निधन पर छलका ममत्व, 24 घंटे उपवास रख रुक्मणी सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मां के निधन पर छलका ममत्व, 24 घंटे उपवास रख रुक्मणी सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
समाजसेवी रणजीत सिंह ने कहा कि मां शब्द स्वयं में ममता, त्याग और समर्पण का प्रतीक
जखनिया (गाजीपुर)। जखनियां विधानसभा क्षेत्र-373 के मंझनपुर कला गांव निवासी समाजसेवी रणजीत सिंह के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 91 वर्षीय मां सावित्री देवी के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान रणजीत सिंह की मां रुक्मणी सिंह ने 24 घंटे का उपवास रखकर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में सुबह 10 बजे दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के दौरान रुक्मणी सिंह और समाजसेवी रणजीत सिंह के परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो गईं।इस अवसर पर समाजसेवी रणजीत सिंह ने कहा कि मां शब्द स्वयं में ममता, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। मां के विषय में न तो कोई टीका-टिप्पणी हो सकती है और न ही सियासत। उनके निधन पर केवल श्रद्धा और संवेदना व्यक्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वह मां, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे पुत्र को जन्म दिया, जो सनातन संस्कृति और राष्ट्रसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं।शोकसभा में वाराणसी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मीरा सिंह, वाराणसी महानगर की वरिष्ठ समाजसेवी एवं उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता, रीमा सिंह, रणधीर सिंह, विनोद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश सिंह, हरिओम सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, गोपाल सिंह, हेमंत सिंह, छेदी सिंह ग्राम प्रधान एमाबंशी, पिंकू पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश गिरी, शिवकुमार सिंह, अश्वनी सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद सोनी, वेद प्रकाश पांडेय, कमलेश यादव, सुजीत सिंह, प्रदीप दुबे तथा अजीत सिंह सेमऊर प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
59 likes
585 views0 comments0 shares